फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Akal Takht member and driver suspended in Misdeed case

एसजीपीसी का बड़ा एक्शन: अकाल तख्त का सदस्य और ड्राइवर निलंबित, बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में आया नाम

Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

मुख्य सचिव मन्नण ने कहा कि शिकायत में जिन लोगों के नाम का जिक्र हुआ है, उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
Akal Takht member and driver suspended in Misdeed case
दुष्कर्म मामला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बहरीन  की एक महिला की ओर से एसजीपीसी के एक सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर दुष्कर्म किए जाने संबंधी दी गई शिकायत में श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर  मोहन सिंह के नाम का भी जिक्र किए जाने के बाद एसजीपीसी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


 मामले की जांच फ्लाइंग विभाग को सौंपी 
एसजीपीसी  के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कार्यालय से जारी बयान में बताया कि मीडिया के माध्यम से सामने आई जानकारी का तुरंत संज्ञान लिया गया। अध्यक्ष एडवोकेट धामी के आदेश पर दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मामले की गहन जांच के लिए एसजीपीसी  के फ्लाइंग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव मन्नण ने कहा कि शिकायत में जिन लोगों के नाम का जिक्र हुआ है, उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी  की मर्यादा और संस्थागत जिम्मेदारी को देखते हुए किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के संबंध में सामने आने वाली शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed