फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   saphair house winner, saphair house winner in swimming, batala, amritsar

स्वीमिंग में सफायर हाउस छाया

Sun, 24 Jul 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 24 Jul 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
saphair house winner, saphair house winner in swimming, batala, amritsar
बटाला के जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशल स्कूल में आयोजित तैराकी प्रतियोगता में छात्र पूल में अपनी मंजिल की तरफ तैरते हुए। - फोटो : amarujala
जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी इंटर हाउस स्वीमिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें स्कूल के चेयरमैन राजिंदर सिंह संघा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डायरेक्टर मनजीत कौर संघा ने की। 
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल इंतियाजउल हुसैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के करीब 100 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्हें तृतीय कक्षा से पांचवीं कक्षा तक और छठी कक्षा से आठवीं कक्षा में बांटा गया था। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने बताया कि छठी से आठवीं कक्षा तक के लडक़ों की तैराकी प्रतियोगिता के परिणामों में सफायर हाउस के जतिन प्रथम, सफायर हाउस के मेहताब द्वितीय और सफायर हाउस के विनय तृतीय रहे। इसी वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में रूबी हाउस की इलीना प्रथम और सफायर हाउस की जसनूर द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं कक्षा के लड़कों के वर्ग में टोपाज हाउस के अकाशदीप सिंह प्रथम, सफायर हाउस के रियान सहदेव द्वितीय और इमरल्ड हाउस के गुरनूर सिंह तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में इमरल्ड हाउस की अर्शिया संधु प्रथम, रूबी हाउस की वंशिका द्वितीय और चनरिश्म तृतीय रही। इस अवसर पर अमनदीप सिंह दोसांझ, बलजीत खैहरा, विपिन कुमार, प्रदीप लूथरा, अजय शर्मा और अमनप्रीत उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed