फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Robbers who snatched purse from Israeli woman arrested

Amritsar News: इस्राइल महिला से पर्स छीनने वाले लुटेरे गिरफ्तार, सामान बरामद

Sun, 29 Sep 2024 09:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Robbers who snatched purse from Israeli woman arrested
महिला ने वीडियो के जरिए पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इस्राइल से घूमने के लिए आई महिला से पर्स छीनकर भागे तीन लुटेरों को थाना छेहरटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम रछपाल सिंह शिवपाल, गौतम सिंह निवासी छेहरटा है। वहीं तीसरा आरोपी नाबालिग है। इन आरोपियों से पुलिस ने लूट वाला बैग, हेड फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही वारदात के समय प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की गई है। वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटाप भी बरामद किया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 24 सितंबर को महिला एविशेग रोवन इस्राइल से विशेष तौर पर भारत घूमने के लिए आई थी। पहले वह हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के बाद बाॅर्डर जाने के लिए ऑटो हायर किया। ऑटो में बैठकर वह बाॅर्डर की तरफ जा रही थी और छेहरटा से थोड़ी आगे जाने पर पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आए। लुटेरे ने विदेशी महिला के हाथ पकड़ा बैग छीनने की कोशिश की। लुटेरों ने जोर से खींचातानी की। पहली बार में तो लुटेरे बैग नहीं छीन पाए, लेकिन लुटेरों ने दूसरी बार जोर से खींचातानी की। जिससे महिला चलते ऑटो से सड़क पर गिर गई। इस कारण उसे काफी चोटें भी लगीं। ऑटो चालक ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि बैग में उसका पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड व कुछ नकदी भी थी। इसके अलावा उसके कुछ अन्य दस्तावेज भी थे। वारदात के तुरंत बाद विभिन्न जगहों से सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए और लोगों के हुलिये को लेकर डिटेल्स भी लिए गए थे। इसके बाद इन तीनों आरोपियों के बारे जानकारी मिलने पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लुटेरे के पकड़े जाने और इस्राइली महिला एविशांग रोवन को उसका सामान वापिस मिलने से वह बेहद खुश हैं। इस पर इस्राइली महिला ने वीडियो जारी कर विशेष तौर पर पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed