फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   religious punishment to chandok for buying liquor

शराब की एक बोतल खरीदने पर चंडोक को धार्मिक सजा

Mon, 06 Jan 2020 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
religious punishment to chandok for buying liquor
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में आयोजित पांच सिंह साहिबान की बैठक में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह चंडोक को शराब खरीदने के मामले में आरोपी पाए जाने पर धार्मिक सजा सुनाई गई। श्री अकाल तख्त साहिब की ड्योढ़ी से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने परमजीत सिंह चंडोक को तीन-तीन दिन तक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब और गुरुद्वारा श्री शीश गंज में बर्तन साफ करने, जूते साफ करने और गुरुबाणी श्रवण करने की सजा सुनाई है। इस सजा के पूरी होने के बाद चंडोक गुरुद्वारा बंगला साहिब में श्री अखंड पाठ रखवाएंगे। उसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब में 5100 रुपये की देग चढ़ाकर श्री अकाल तख्त साहिब में क्षमा याचना की अरदास करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चंडोक डीएसजीपीसी के सदस्य हैं। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें चंडोक शराब के एक ठेके से शराब की एक बोतल खरीदते दिख रहे हैं। इस संदर्भ में संगत ने श्री अकाल तख्त को कई शिकायतें भेजी थी। इन शिकायतों का स्पष्टीकरण लेने के लिए चंडोक को पांच सिंह साहिबान की बैठक में तलब किया गया था। पूछताछ के दौरान चंडोक ने स्वीकार किया कि उन्होंने ठेके से शराब की एक बोतल खरीदी थी लेकिन किसी और के लिए ली थी। चंडोक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी व संगत की हजूरी में कहा था कि उन्होंने शराब पी नहीं थी। स्पष्टीकरण सुनने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में चंडोक को धार्मिक सजा सुनाई गई है। पांच सिंह साहिबान की बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, जत्थेदार ज्ञानी दिलबाग सिंह, जत्थेदार सुखजिंदर सिंह और जत्थेदार रछपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed