फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Raised voice against plastic pollution by participating in competitions

Amritsar News: प्रतियोगिताओं में शिरकत कर प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ उठाई आवाज

Sat, 24 May 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Raised voice against plastic pollution by participating in competitions
मोहाली। विश्व पर्यावरण दिवस पर पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड (पीपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने फेज-2 के एक निजी स्कूल में प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करें विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पीपीसीबी के पर्यावरण अभियंता रणतेज शर्मा ने की। उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। स्कूल के छात्रों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, पर्यावरण संगोष्ठी और सामूहिक शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में 120 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने जीवन में प्लास्टिक की खपत कम करने, सतत जीवनशैली अपनाने और हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed