फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Ragi Sahiban reached Shri Akal Takht against the main Granthi of Sri Darbar Sahib

सचखंड के मुख्य ग्रंथी के खिलाफ रागी सिंह पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब

Mon, 17 Aug 2020 09:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ragi Sahiban reached Shri Akal Takht against the main Granthi of Sri Darbar Sahib
श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी साहिबान ने श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। लगभग छह महीने पहले सचखंड के हजूरी रागी सिंहों ने ज्ञानी जगतार सिंह के विरुद्ध एक लिखित शिकायत जत्थेदार श्री अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दी थी। उस शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने के विरोध में रागी सिंहों ने सोमवार बाद दोपहर फिर श्री अकाल तख्त साहिब के सामने गुहार लगाई।
विज्ञापन

रागी सिंहों की अगुवाई कर रहे हजूरी रागी भाई तलविंदर सिंह ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह का रागी सिंहों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की ताबियां (छत्रछाया) में बैठे ज्ञानी जगतार सिंह ने गुरुबाणी कीर्तन कर रहे रागी सिंहों पर तंज कसे हैं। बाहर निकल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उनके इस व्यवहार के कारण सचखंड के सभी रागी सिंहों की मानसिक स्थिति बहुत अस्थिर हो चुकी है। रागी सिंहों को सचखंड में गुरबाणी कीर्तन करना कठिन हो गया है। इस बात का संदेश संगत में ठीक नहीं जा रहा है। सचखंड के सभी रागी सिंहों बीते 20 से 30 वर्ष से श्री दरबार साहिब में कीर्तन कर रहे हैं। सचखंड में अन्य ग्रंथी साहिबान के साथ रागी सिंहों के संबंध बहुत मधुर हैं। उनका आशीर्वाद रागी सिंहों को मिलता है। ज्ञानी जगतार सिंह ने रागी सिंहों को धमकी भी दी है। इस बात का उल्लेख उन्होंने जत्थेदार को लिखी शिकायत में भी किया था। रागी सिंह इंसाफ लेने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे हैं। संगत से इतना सम्मान मिलता है, लेकिन घर में सम्मान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जब रागी सिंहों ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से ज्ञानी जगतार सिंह की शिकायत की थी, तब उन्होंने मीडिया से कहा था कि सचखंड के मुख्य ग्रंथी का रुतबा उनसे अधिक है। रागी सिंह इस प्रबंधकीय मामले के बारे में एसजीपीसी के साथ बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed