फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rageyoung lynched to death

रंजिशन युवक की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 08 Aug 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rageyoung lynched to death
सीमांत थाना घरिंडा में पड़ते गांव लाहोरी मल में कुछ लोगों ने शनिवार रात पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी युवकों ने घर में घुसकर पहले ईंट-पत्थर बरसाए और वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। घरिंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

लाहोरी मल के रहने वाले करणदीप सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही जसपिंदर सिंह उर्फ हैपी, रविंदर सिंह उर्फ बाऊ, सुखविंदर सिंह उर्फ बेगू और राजवंत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि कई साल पहले आरोपियों ने पड़ोसियों के घर में चोरी की थी। जिसमें उसके पति ने थाने में आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। आरोपी इसी बात को लेकर उसके पति के साथ रंजिश रखते थे। वे पहले भी कई बार गवाही देने का सबक सिखाने की धमकियां दे चुके थे।
विज्ञापन

सिमरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके पति किसान हैं और शनिवार को काम निपटाने के बाद घर पहुंचे थे। तभी आरोपी जबरदस्ती उनके घर में घुस आए और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपी जसपिंदर ने साथियों के साथ मिलकर उसके पति को बुरी तरह पीटा। जब उसने बाहर निकल कर मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में पति को वह अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि करणदीप सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed