फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Quarrel between Akali leader and Goldsmith, seven injured

अकाली नेता और सुनार के बीच झगड़ा, सात घायल

Sat, 19 Oct 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 19 Oct 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
Quarrel between Akali leader and Goldsmith, seven injured
अमृतसर में सुल्तानविंड रोड के इलाका कोट हरनाम दास में शनिवार देर शाम अकाली नेता और एक सुनार के बीच हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने जमकर फायरिंग की। इससे अकाली नेता के छह समर्थक और सुनार घायल हो गए। दोनों पक्षों में झगड़ा एक सड़क हादसे में राजीनामे के लिए पैसे को लेकर शुरू हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिणी क्षेत्र के अकाली नेता राजू कोठीवाला ने एक सड़क हादसे में दो पक्षों के बीच राजीनामा करवाया था। उस राजीनामे के अनुसार, घायल व्यक्ति को तीस हजार रुपये दिए जाने तय हुए थे। लेकिन सुनार जितेंद्र सिंह ने इसका विरोध करते हुए घायल को 35 हजार रुपये देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


 इसी बात को लेकर अकाली नेता और सुनार के बीच विवाद बढ़ गया। शनिवार शाम राजू कोठीवाला अपने समर्थकों के साथ जितेंद्र सिंह के घर पहुंचा।

जितेंद्र सिंह की मां कुलजीत कौर और पत्नी रविंदर कौर ने बताया कि राजू के साथ करीब तीस लोग उनके घर पहुंचे थे। राजू के साथियों में से छह के पास हथियार थे। जितेंद्र सिंह घर पर नहीं मिला तो वे बाजार में उसे ढूंढने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में जितेंद्र उन्हें मिल गया और राजू व उसके साथियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर भागे जितेंद्र पर हमलावरों ने फायरिंग भी की। घर पहुंचने के बाद जितेंद्र अपनी 12 बोर की राइफल के साथ बाहर निकला और उसने हमलावरों पर फायरिंग कर दी।

 इस गोलीबारी में राजू कोठी वाला के समर्थक हरप्रीत सिंह उर्फ भोलू, गुरमीत सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, सज्जन सिंह निवासी टाहलीवाला चौक, जगजीवन सिंह निवासी जोध नगर और सरबजीत सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।


राजू के एक समर्थक प्रिंस को भी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद डीसीपी डॉ. कौस्तुभ शर्मा, एडीसीपी सिटी वन परमपाल सिंह, एडीसीपी क्राइम हरजीत सिंह बराड़, एसीपी साउथ गुरविंदर सिंह, एसीपी क्राइम सोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एडीसीपी वन परमपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। जो भी गुट दोषी होगा उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed