फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjabi singer Wadali bears the cost of treatment of lyricist Makhana

पंजाबी गायक वडाली ने पंजाबी गीतकार मखाना के इलाज का उठाया खर्च

Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Punjabi singer Wadali bears the cost of treatment of lyricist Makhana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाबी गायक लखविंदर वडाली ने गीतकार सुंदर मखाना के इलाज का खर्च उठाने का फैसला लिया है। मखाना ने कई मशहूर पंजाबी गीत लिखे हैं। इनमें से कुछ गीत लखविंदर वडाली ने भी गाए हैं। तीस वर्षीय मखाना के दोनों गुर्दे खराब हो चुके हैं और उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है।

गायक वडाली के मैनेजर योगेश कुमार बांसल ने बताया कि सुंदर मखाना कुछ समय से बीमार थे। उनके करवाए टेस्टों से पता चला कि उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थीं। इस बात की जानकारी जब लखविंदर वडाली को मिली तो उन्होंने अपने मैनेजर को उस अस्पताल में भेजा जहां मखाना का इलाज चल रहा है। बता दें कि वडाली खुद इस समय कनाडा में हैं। उन्होंने अपने मैनेजर को मखाना का सारा इलाज का खर्च देने के लिए कहा है। सुंदर मखाना का कहना है कि वह वडाली के आभारी हैं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed