फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjabi actor Kartar Cheema in controversy

Amritsar News: विवादों में फंसे पंजाबी अभिनेता करतार चीमा, NSUI पंजाब अध्यक्ष को धमकाने का आरोप 

Mon, 30 May 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 May 2022 04:54 PM IST
सार

करतार चीमा पर एनएसयूआई पंजाब अध्यक्ष को धमकाने और फिरौती मांगने का आरोप है। पुलिस को शिकायत मिली थी।

विज्ञापन
Punjabi actor Kartar Cheema in controversy
करतार चीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी कलाकार करतार चीमा पैसों के विवाद में फंस गए हैं। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने चीमा पर फिल्म बनाने के लिए उधार लिए 25 लाख रुपये वापस देने के बदले कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा उन्हें धमकी के फोन करवाने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को लारेंस रोड पर दोनों का आमना-सामना होने पर शर्मा ने अपने साथियों के साथ पंजाबी कलाकार को पकड़कर वहां तैनात पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन की पुलिस ने करतार चीमा को अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ कर चीमा को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने पंजाबी कलाकार करतार चीमा पर कुछ समय पहले फिल्म बनाने के लिए 25 लाख रुपये लेकर नहीं लौटाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने पैसे की मांग की तो उन्हें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से फोन करवा धमकाया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि आप के नेता करतार चीमा को छुड़वाने के लिए थाने पहुंच गए हैं। शर्मा ने पंजाबी कलाकार के समर्थन में आप नेताओं के थाने में पहुंचने के भी आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज उन्हें जैसे ही उन्हें करतार चीमा के अमृतसर आने का पता चला तो वे चीमा से पैसे लेने पहुंच गए। जहां बहस होने के बाद चीमा को पकड़ कर वहीं तैनात पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों के हवाले कर दिया, जहां से सिविल लाइन की पुलिस ने चीमा को हिरासत में ले लिया। शर्मा ने पुलिस को सामने करतार चीमा की ऑडियो भी सुनाई जिसमें गोल्डी बराड़ उन्हें धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ करतार चीमा ने बताया कि पांच लाख सिकंदर टू में लगाया था। उसका हिसाब आया। उल्टे पैसे अक्षय शर्मा की तरफ निकलते हैं। उसके लिए एक नंबर में ईमेल आती है। उन्होंने बताया कि वे नशे में लगे युवाओं को सीधा रास्ता दिखाते हैं। कल गायक सिद्धू मूसावाले की हत्या कर दी जाती है और आज मुझे यहां घेर कर मुझे घसीटा जाता है। पिस्तौल होने से इनकार करते हुए गायक ने कहा कि देखना आने वाले समय में लोग पंजाबी फिल्में देखने को तरसेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म उद्योग का वही हाल होगा जो पंजाबी कलाकार वरिंदर कुमार की मौत के बाद हुआ था। हमने किसी शहर में जाकर शूटिंग नहीं करनी। उन्होंने कहा कि अगर पैसे का लेन-देन ही है तो इसका मतलब यह नहीं कि सरेआम पकड़ कर पीटा जाए। गोल्डी बराड़ द्वारा धमकियां दिलाने के मामले में चीमा ने अक्षय के गोल्डी के साथ रिश्ते होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जब भी जरुरत होगी वे पुलिस के सामने आएंगे। 

 
वहीं दूसरी तरफ एसीपी पलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों में पैसे का लेन देन है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाने की कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच के बाद आरोपी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कानून मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed