फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab-Jalalabad By poll Results Live, Congress breaks the fort of SAD

Punjab By Election:12 साल बाद टूटा शिअद का किला, रमिंदर आंवला ने कांग्रेस को दिलाई कामयाबी

Fri, 25 Oct 2019 09:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Oct 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab-Jalalabad By poll Results Live, Congress breaks the fort of SAD
- फोटो : अमर उजाला

अकाली दल हमेशा जलालाबाद को अपनी सुरक्षित सीट मानता रहा है, लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आंवला ने अकाली दल के प्रत्याशी राज सिंह डिब्बीपुरा को हराकर अकाली दल का जलालाबाद से बारह साल का रिश्ता तोड़ दिया है।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि अकाली दल का जलालाबाद से हार का कारण कई गांव ऐसे हैं जहां पर विकास तक नहीं हुआ है, ग्रामीणों का यही गुस्सा अकाली दल का हार का कारण बना है।
विज्ञापन


सियासी जानकारों का कहना है कि अकाली दल से सांसद रह चुके शेर सिंह घुबाया ने जलालाबाद का गांव ढंढी कदीम को गोद लिया था और उक्त गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया था लेकिन इस गांव में कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद सांसद शेर सिंह गांव में सिर्फ दो बार गए थे। ऐसे जलालाबाद के कई गांव हैं जहां अकालियों ने विकास नहीं करवाया। इसलिए जनता अकाली दल से नाराज थी। खुद सुखबीर का जलालाबाद आना-जाना कम था। इसके अलावा स्थानीय नेता भी आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे थे।

जानकारों का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आंवला ने उपचुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, यदि वो पूरे कर देते हैं तो शिअद (ब) के अध्यक्ष सुखबीर बादल विधानसभा चुनाव जलालाबाद से नहीं लड़ेंगे।


उपचुनाव में सुखबीर ने जलालाबाद की जनता से हर चुनावी रैली और सभा में यही कहा था कि डिब्बीपुरा नहीं मैं चुनाव लड़ रहा हूं, मुझे वोट देकर विजयी बनाओ। बारह साल के राज में जलालाबाद के कई ऐसे गांव हैं, जो विकास कार्य से वंचित थे, उनकी तरफ अकाली दल ने ध्यान नहीं दिया था। यही कारण अकाली दल की हार का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed