{"_id":"629c55d713dd9e2bb364693d","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-visits-shri-harmandir-sahib-in-amritsar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: घल्लूघारा दिवस से पहले सीएम भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: घल्लूघारा दिवस से पहले सीएम भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
Sun, 05 Jun 2022 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 05 Jun 2022 04:18 PM IST
सार
छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सीएम भगवंत मान ने कल पुलिस अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सूबे में शांति भंग नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मिले सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शांति और सरबत के भले के लिए अरदास की और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात भी की। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने अरदास की है कि उनकी सरकार का हर कदम पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने और यहां के लोगों की भलाई के प्रति समर्पित रहे।
विज्ञापन
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब लंबे समय से दुनियावी और अध्यात्मिक शक्तियों का स्रोत रहा है। यहां सिख ही नहीं, बल्कि हर पंजाबी गुरु साहिब की बख्शीश प्राप्त इस पावन स्थान से शक्ति हासिल करता है। भगवंत मान ने अरदास की है कि पंजाब में सांप्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारा मजबूत हो। पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनकी सरकार को बड़ा फतवा दिया, जिसके चलते लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए वे आशीर्वाद हासिल करने इस पावन स्थान पर नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां से वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद खुद को वे खुशकिस्मत मानते हैं और यहां आने के बाद उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा का नया उत्साह और जोश मिला है।
विज्ञापन
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से सामाजिक और धार्मिक मामलों पर विचार विमर्श किया। इस मुलाकात के दौरान पंजाब की तरक्की के लिए युवाओं की अधिक शमूलियत वाले मामलों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. अजय गुप्ता और जसविंदर सिंह रमदास के अलावा डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।