फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Assembly Election MP Amritpal to contest from two seats while in jail focuse on Malwa

पंजाब विधानसभा चुनाव: सांसद अमृतपाल जेल से दो सीटों पर आजमाएंगे किस्मत, मालवा पर पार्टी का फोकस

Sat, 26 Sep 2026 08:36 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 26 Sep 2026 08:36 AM IST
सार

अमृतपाल वर्तमान में खडूर साहिब से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए जीता था। पार्टी मालवा क्षेत्र को विशेष महत्व दे रही है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें मालवा में हैं। इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर पार्टी को अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Punjab Assembly Election MP Amritpal to contest from two seats while in jail focuse on Malwa
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दो सीटों से मैदान में उतर सकते हैं। उनकी पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने यह रणनीति लगभग तय कर ली है। अंतिम फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता मनप्रीत अयाली ने बताया कि अमृतपाल दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की धूरी विधानसभा सीट से भी उनके चुनाव लड़ने की संभावना है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, धूरी के अलावा खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों पर भी मंथन जारी है।
विज्ञापन


अमृतपाल वर्तमान में खडूर साहिब से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए जीता था। पार्टी मालवा क्षेत्र को विशेष महत्व दे रही है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें मालवा में हैं। इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर पार्टी को अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अकाली दल-वारिस पंजाब दे पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी और उसने अमृतपाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। जेल में होने के कारण चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed