{"_id":"982f5bf75f95a58cba9b891ca8a5fb62","slug":"punjab-amritsar-cm-badal-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के कारण पंजाब कर्जे में : बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के कारण पंजाब कर्जे में : बादल
अमर उजाला (अजनाला/अमृतसर)
Updated Wed, 16 Apr 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के अकाली-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार अरुण जेटली ने कहा कि अगर देश में एनडीए की सरकार आती है तो प्रापर्टी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। यह टैक्स कांग्रेस की देन है लेकिन कांग्रेस ने लोगों को बेवकूफ बनाकर इसे अकाली-भाजपा सरकार की देन बता दिया।
अरुण जेटली अमृतसर लोकसभा क्षेत्र के कस्बा अजनाला में एक विशाल रैली के दौरान संबोधित कर रहे थे। रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद थे। इस दौरान बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस टैक्स के असली नायक हैं और हमेशा से ही कांग्रेस पंजाब के साथ सौतेलों जैसा व्यावहार करती रही है लेकिन अब एनडीए की सरकार के साथ मिलकर पंजाब का सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा।
रैली में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि देश को उजाड़ने की नीति कांग्रेस की थी और लोगों पर बोझ बढ़ाने के लिए प्रापर्टी टैक्स का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए अकाली-भाजपा सरकार कभी भी दोषी नहीं रहे। उन्होंने प्रेस को इस संबंधी डाक्यूमेंट भी दिए किस तरह कांग्रेस ने जाने से पहले प्रापर्टी टैक्स के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि दस साल का गुस्सा बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, 240 का सिलंडर जो आज 1300 में मिल रहा है, पैट्रोल डीज़ल की बढ़ रही कीमतें और गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी यह सब कांग्रेस की देन है। लोगों में गुस्सा और आक्रोश है जो कि अब परिर्वतन की राह पर चल पड़ा है। जेटली ने कहा कि कांग्रेस कभी भी पंजाब के साथ इमानदार नहीं रही। कांग्रेस ने कभी भी अकाली भाजपा सरकार को पंजाब में पूरे पंाच साल शासन नहीं करने दिया। सरकार के विरूद्ध षड़यंत्र करते रहे। अगर आज दिल्ली में एनडीए की सरकार बनती है और मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह पंजाब वासियों के लिए सुनहरा अवसर है।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। आज तक पंजाब कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते कर्जे में है और लोगों को झूठ बोल रहे हैं यह सब अकाली दल की देन है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कैप्टन हमेशा से ही ऐसे घटिया शब्द बोलता रहा है लेकिन असली मुद्दों पर कभी भी ना तो कांग्रेस ने और ना ही कैप्टन ने विचार किया है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके, अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश गुजराल, डा.रतन सिंह अजनाला, अमरपाल बोनी, कंवर जगदीप सिंह आदि उपस्थित थे।