फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punishment

नकली दूध बेचने पर अब होगी कानूनी कार्रवाई

Sat, 04 Jan 2014 09:28 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 04 Jan 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
punishment
पशु पालन मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने स्वीकार किया कि राज्य में नकली और सिंथेटिक दूध बिक रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पंजाब में नकली व सिंथेटिक दूध बना कर बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए डेयरी विकास विभाग को हिदायतें जारी कर दी गई है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को उन्होंने सीमांत कस्बा अटारी के गांव काउंके में आत्मा योजना अधीन इन फर्टिल्टी मैनेजमेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के अंदर किसी भी व्यक्ति को नकली दूध बना कर किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देगी। सरकार के पास सूचनाएं पहुंची है कि कुछ लोग नकली दूध बना कर बेच रहे है। इस से लोगों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन


पिछले समय के दौरान कुछ नकली दूध बनाने वालों को पकड़ा भी गया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी नकली दूध बनाने वाला काबू किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed