फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, hunger strike, drugs smugler, batala

नशे के खिलाफ भूख हड़ताल जारी

Tue, 19 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला Updated Tue, 19 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
protest, hunger strike, drugs smugler, batala
बटाला में भूख हड़ताल पर बैठे क्लब के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने को लेकर बटाला के सबका भला ह्यूमनिटी क्लब की सोमवार को शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन में पहुंच गई।
विज्ञापन


भूख हड़ताल बटाला के सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक में की जा रही है।  क्लब के संचालक नवतेज सिंह गुगू ने बताया कि वह और उसके साथी सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अभी तक कोई भी प्राशसनिक अधिकारी उनके पास  नही पहुंचा है। पुलिस को उनके संघर्ष की कोई फ्रिक नही है। उन्होंने बताया कि जब तक पंजाब में एंटी ड्रग हेल्प लाइन नंबर शुरू नही किया जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की उनकी भूख हड़ताल 21 अप्रैल तक जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 21 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस मामले में बटाला पुलिस का कहना है कि इस मामले में नवतेज सिंह ने जिन लोगों पर नशे का कारोबार करने के आरोप लगाकर उनके नामों को प्रकाशित किया है उन पर पहले ही मामले दर्ज किए हैं। फिर भी प्रदर्शनकारियों की ओर से दिए गए मांग पत्र की जांच की जा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed