{"_id":"6ac8d6341839a3ec710f4e92","slug":"waris-punjab-de-has-formed-a-committee-for-ideas-and-agenda-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119805-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: वारिस पंजाब दे ने बनाई विचार और एजेंडा समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: वारिस पंजाब दे ने बनाई विचार और एजेंडा समिति
Fri, 09 Oct 2026 05:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अकाली दल वारिस पंजाब दे ने पंजाब के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और पंथक मुद्दों पर नीतियां बनाने के लिए विचार और एजेंडा समिति का गठन किया है। पार्टी ने इकबाल सिंह झूंदा को समिति का अध्यक्ष और सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी बलदीप सिंह को संयोजक नियुक्त किया है। गंगवीर राठौर को सचिव-सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।
समिति में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व अधिकारी और कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं। यह समिति पंजाब से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर पार्टी का भविष्य का एजेंडा तैयार करेगी। सदस्यों में डॉक्टर सुखप्रीत सिंह उदोंके, कर्मचारी नेता जसविंदर सिंह जहांगीर, प्रोफेसर गुरमीत सिंह धनोआ, गुरप्रीत सिंह मंडियाणी, सेवानिवृत्त एडीसी अरविंदर पाल सिंह, न्यूरोसर्जन डॉक्टर दिपेश बत्रा, करमजीत सिंह, एडवोकेट सरबजीत सिंह और सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर बलविंदर सिंह शामिल हैं।
महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख हरप्रीत कौर फिल्लौर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगी। लैंड पूलिंग नीति के विरोधी एडवोकेट गुरदीप सिंह और युवा साहित्यकार हरप्रीत सिंह बाबा बेली भी समिति में हैं। समिति पानी, कृषि, किसानों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास व पंथक मामलों पर सुझाव जुटाएगी। इन सुझावों के आधार पर पार्टी पंजाब और पंजाबियों के हितों को केंद्र में रखकर अपनी नीतियां और प्राथमिकताएं तय करेगी।