फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, batala protest, protest in grain market, contractor protest, batala, amritsar

बटाला में आढ़तियों का अनाज मंडी में धरना-प्रदर्शन

Wed, 15 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 15 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
protest, batala protest, protest in grain market, contractor protest, batala, amritsar
बटाला की अनाज मंडी में नारेबाजी करते आढ़ती। - फोटो : amarujala
पिछले कुछ सालों में बेची गई बासमती की फसल की बकाया राशि का भुगतान न होने पर कच्चा आढ़ती एसोसिएशन बटाला में भारी रोष पाया जा रहा है। अपने इसी रोष को प्रगट करने के लिए बुधवार को बटाला की अनाज मंडी में आढ़तियों ने खरीदारों की दुकानों के सामने धरना दिया है और राइस मिलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान हरदेव सिंह बाजेचक्क और मनबीर रंधावा ने कहा कि आढ़तियों के करोड़ों रुपये राइस मिलर की तरफ फंसे हुए हैं। आलम यह है कि पिछले सालों में आढ़तियों की ओर से बेची गई बासमती का बकाया भुगतान मिलरों ने नहीं किया है।
विज्ञापन


इससे आढ़ती वर्ग को भारी आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राइस मिलर और पक्के खरीदार आढ़तियों का दुुख नहीं समझ रहे। उन्होंने चेतावनी देते हए कहा कि यदि जल्द ही बासमती का बकाया भुगतान आढ़तियों को न किया गया तो वह अपना संघर्ष ओर तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में भी उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर मास्टर बलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह हरूवाल, दविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, रजिंदर सैनी, जगदीप सिंह, जरनैल सिंह रंधावा, बलदेव प्रशासर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed