फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Protest against citizenship amendment bill in Punjab's Amritsar

अमृतसरः नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जताया विरोध

Tue, 17 Dec 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Protest against citizenship amendment bill in Punjab's Amritsar
नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए हाल गेट स्थित जामा मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए। कानून के विरोध में तख्तियां पकड़े हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुजम्मिल हुसैन कादरी ने कहा कि समानता के अधिकार के अनुसार सभी धर्मों के लोगों को भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिए, जो इस देश में शरण लिया हुए हैं। इन नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- इस कानून के माध्यम से मुस्लिमों को निशाना न बनाया जाए। मौलाना ने कहा कि पहले पूरी जांच करा ली जाए। अगर कोई उग्रवादी आतंकवादी या दोषी या भारत विरोधी गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो कार्रवाई की जाए लेकिन किसी भी निर्दोष को इस कानून का सहारा लेकर शिकार न बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वह इस कानून को रद्द करें। देश का संविधान धर्म निरपेक्ष है। मोदी सरकार ने धर्म के आधार पर कानून बनाया है। पाकिस्तान की स्थापना के बावजूद भी मुस्लिमों ने हिंदुस्तान को अपना देश माना। इस अवसर पर आबास राजा, इमाम मौलाना हामिद हुसैन, अब्दुल नूर, जुनैद खान व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed