फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   prisoner commit suicide in gurdaspur

केंद्रीय जेल गुरदासपुर में कैदी ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 16 Aug 2020 07:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
prisoner commit suicide in gurdaspur
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में 15 अगस्त की रात को एक हवालाती ने फंदा लगाकर जान दे दी। हवालाती पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज था। हवालाती की पहचान जसदीप सिंह (37) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव भदियाना के रूप में हुई है। वर्तमान में वह खुर्दपुर थाना आदमपुर जालंधर में रह रहा था।
विज्ञापन

थाना सिटी प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि युवक से थाना आदमपुर में 21 हजार 102 कैप्सूल पकड़े गए थे। आरोपी 13 अगस्त को जेल में आया था। 15 अगस्त की रात को जेल के अंदर ही उसने बैराक के पीछे स्थित रोशनदान से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल अधिकारियों को इसका पता कैदियों की गिनती के दौरान लगा। जेल सुपरिंटेंडेंट बीएस भुल्लर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी भी इसी जेल में ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed