फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prayers offered at Sri Akal Takht Sahib in memory of Khalra

Amritsar News: खालड़ा की याद में श्री अकाल तख्त साहिब पर की अरदास

Sat, 05 Sep 2026 05:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 05 Sep 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered at Sri Akal Takht Sahib in memory of Khalra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की शहादत दिवस पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इमाम सिंह मान के नेतृत्व में यह अरदास की गई। मान ने केंद्र सरकार, शिरोमणि अकाली दल बादल, एसजीपीसी और पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने खालड़ा मामले सहित पंजाब में हुई गैर-न्यायिक हत्याओं के लिए न्याय की मांग की।
इमाम सिंह मान ने केंद्र सरकार को गैर-न्यायिक हत्याओं का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख युवाओं की गैर-कानूनी हत्याओं के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई। मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मानवाधिकारों के उल्लंघन पर स्पष्ट रुख रखने को कहा। उन्होंने पंजाब पुलिस पर यातना वाली पुरानी मानसिकता जारी रखने का आरोप लगाया। मान ने सुनाम के मोहनजीत सिंह मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

वंदे मातरम् मुद्दे पर जत्थेदार से स्पष्टीकरण की मांग
इमाम सिंह मान ने केंद्र सरकार की वंदे मातरम् अनिवार्यता का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सिखों को ऐसे सिद्धांतों के पालन के लिए मजबूर न किया जाए जो सिख धर्म के अनुरूप न हों। मान ने इस संबंध में जत्थेदार को रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने घोषणा की कि 15 सितंबर को लोकतंत्र दिवस मनाया जाएगा। मान ने कहा कि यदि जत्थेदार अपना रुख स्पष्ट नहीं करते तो अकाल तख्त सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed