फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   PPCC President Amarinder singh raja warring paid obeisance at Shri Harmandir Sahib partap singh bajwa bharat bhushan ashu rajkumar chabbewal

अमृतसर: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई पंजाब कांग्रेस की नई टीम, राजा वड़िंग के साथ गुरुनगरी पहुंचे बाजवा

Fri, 15 Apr 2022 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की नई टीम ने शुक्रवार सुबह गुरुनगरी का दौरा किया। श्री दरबार साहिब के बाद सभी नेताओं ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ में माथा टेका। 

विज्ञापन
PPCC President Amarinder singh raja warring paid obeisance at Shri Harmandir Sahib partap singh bajwa bharat bhushan ashu rajkumar chabbewal
श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई पंजाब कांग्रेस की नई टीम। - फोटो : twitter @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी और पार्टी नेताओं के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके बाद वे श्री दुर्ग्याणा मंदिर में भगवान नारायण के समक्ष नतमस्तक होने पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजकुमार चब्बेवाल भी थे। वहीं पीपीसीसी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू समेत माझा के कई बड़े नेता गैर हाजिर रहे।

विज्ञापन


सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पहुंचने पर राजा वड़िंग ने पालकी साहिब की सेवा की। हरमंदिर साहिब में माथा टेकने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी और पार्टी के बड़े नेताओं के साथ परिक्रमा भी की। माथा टेकने के बाद कुछ समय उन्होंने दरबार साहिब में बिताया और इल्लाही कीर्तन श्रवण किया। इसके बाद वे अपने काफिले के साथ श्री दुर्ग्याणा मंदिर में गए, जहां मंदिर के पुजारी ने उन्हें सम्मानित किया। 

विज्ञापन

राजा वड़िंग ने दी पार्टी तोड़ने वालों को चेतावनी

पीपीसीसी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को अपने अमृतसर दौरे के बीच कहा कि हम अपनी कमजोरियों को दूर करके बहुत जल्द सत्ता में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमें बड़ी हार का सामना करना पड़ा है और पार्टी के भीतर धड़ेबंदी के कारण उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा। उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक में कहा कि भीतर की बातों को अंदर ही रखना चाहिए, न कि जनता के बीच ले जाना चाहिए। इन कमजोरियों को दूर कर हम बहुत जल्द सत्ता में वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि मैं सभी सीनियर कांग्रेसी नेताओं को हाथ जोड़कर विनती करूंगा कि वे पार्टी को कमजोर न करें। इस पार्टी के पीछे हजारों लोगों के दिल धड़कते हैं और राज्य के युवा कांग्रेस को अपना भविष्य मानते हैं। इसलिए इस पार्टी को तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं का आशीर्वाद लेकर उनसे बहुत कुछ सीखेंगे।

इस दौरान जब उनसे पीपीसीसी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित माझा के कुछ बड़े नेताओं के गैर हाजिर रहने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे किसी जरूरी काम के कारण न आ सके हों। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की तबीयत ठीक नहीं चल रही, इसलिए वे उनका हाल जानने के लिए उनके घर भी जाएंगे। इस बीच वे ग्रीन एवेन्यू में स्थित एक होटल में पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी से मिले, वहीं जंडियाला में कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह डैनी को भी मिले।


वहीं वड़िंग ने राज्यपाल के सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार तो नाम की सरकार है, कंट्रोल तो इसका दिल्ली से ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed