{"_id":"67a24a4075d417dce00242ac","slug":"politics-of-pressure-to-increase-the-limit-of-investigation-in-giani-harpreet-singh-case-amritsar-news-c-59-1-asr1001-110409-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ज्ञानी हरप्रीत सिंह मामले की जांच की सीमा बढ़ाया जाना दबाव की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ज्ञानी हरप्रीत सिंह मामले की जांच की सीमा बढ़ाया जाना दबाव की राजनीति
Tue, 04 Feb 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर एक रिश्तेदार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच 45 दिन बीत जाने के बाद भी मुकम्मल नहीं हो रही है। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी द्वारा जत्थेदार हरप्रीत सिंह के खिलाफ गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी के कार्यकाल की अवधि एक माह और बढ़ा दी गई है।
पंथक क्षेत्रों में इस वृद्धि को दबाव की राजनीति बताया जा रहा है ताकि जत्थेदार हरप्रीत सिंह 2 दिसंबर को अकाल तख्त साहिब से जारी आदेशों को रिव्यू करने वाली अगली बैठक में हिस्सा लेकर आदेशों को रिव्यू करने में सहयोग दें। ज्ञानी हरप्रीत सिंह प्रकरण की जांच डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी लटकी हुई है। एसजीपीसी के सदस्य रघुजीत सिंह विर्क की अगुवाई में जांच कर रही कमेटी अभी तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंंच पाई है। एसजीपीसी कार्यकारिणी द्वारा यह कमेटी 19 दिसंबर को गठित की गई थी, कमेटी को पंद्रह दिनों में जांच पूरी करने की हिदायत दी गई थी।