फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police started investigation in BSF campus firing case

बीएसएफ कैंपस में फायरिंग मामले में पुलिस ने शुरु की जांच

Mon, 07 Mar 2022 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Police started investigation in BSF campus firing case
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) कैंपस खासा में एक कांस्टेबल द्वारा अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने के मामले में देहात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने फायरिंग के दौरान मारे गए बीएसएफ के पांचों कर्मचारियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल राहुल की हालत स्थिर बनी हुई है। एसएसपी दीपक हिलौरी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ खासा स्थित 144 बटालियन के कांस्टेबल सतीप्पा ने मैस में खाना खाने की तैयारी कर रहे अपने ही साथियों बिहार के हवलदार राम बिनोद, महाराष्ट्र के हवलदार तरोसकर डीएस, जम्मू-कश्मीर के रतन सिंह और हरियाणा पानीपत के हवलदार बलजिंदर सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उनकी हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। इसमें आरोपी कांस्टेबल सतीप्पा सहित सभी लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आज बीएसएफ के पांचों कर्मचारियों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

वहीं बताया जा रहा है कि जब बीएसएफ कर्मियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा था तो बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जबकि इनके कुछ अन्य साथियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में मारे गए बीएसएफ कर्मी बलजिंदर सिंह का आज दुर्ग्याणा शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया, क्योंकि बलजिंदर सिंह कुछ समय पहले ही तबादले के बाद यहां अपने परिवार के साथ पहुंचा था। बलजिंदर के परिजनों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दीपक हिलौरी ने कहा कि एक कांस्टेबल की ओर से अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग क्यों की गई, इसके कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का दौरा करने के अलावा घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही फायरिंग करने वाले कांस्टेबल की कंपनी के अधिकारियों के साथ भी बातचीत कर इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फायरिंग में गंभीर रूप से जख्मी हुए राहुल की हालत में सुधार आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। उससे ही हादसे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed