फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police caught three and a half lakh liters of illicit liquor in Amritsar five accused arrested

अमृतसर में पुलिस ने पकड़ी साढ़े तीन लाख लीटर अवैध शराब, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Mar 2021 08:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Police caught three and a half lakh liters of illicit liquor in Amritsar five accused arrested
अमृतसर। अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित कस्बा खलचियां के गांव जस्सोवाल में देहात पुलिस ने शराब तस्करों के घरों में दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। देहात पुलिस ने शुक्रवार रात आठ बजे शुरू किए इस ऑपरेशन को एक बजे तक चलाया। आरोपियों की पहचान बलजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कोमल सिंह, परमजीत सिंह और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस ने तस्करों से 3 लाख 70 हजार लीटर अवैध शराब, एक लाख तीन हजार 500 किलो लाहन, दस चालू भट्टियां, 16 तिरपाल, 4 ड्रम (200 लीटर), वाटर टैंक (5 हजार लीटर), 50ड्रम (50 लीटर), आठ गैस सिलिंडर और दो मोटर साइकिल बरामद किए हैं। यह गांव अवैध शराब की भट्ठियाें के लिए पहले ही बदनाम हैं। सभी ने घरों में ही भट्ठियां लगाई हुई हैं। ये तस्कर बाबा बकाला, जंडियाला व तरनतारन के आसपास के लोगों को सप्लाई करते थे। एसएसपी दहिया के अनुसार गांव जस्सोवालअमृतसर-तरनतारन बॉर्डर पर स्थित है। पिछले साल जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में इस गांव की शमूलियत थी। गिरफ्तार किए गए सभी तस्करों की संपत्ति की जांच की जा रही है। इन तस्करों के ग्राहकों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उनके विरुद्ध भी कानूनी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed