फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Plot, bullets, four injured

प्लाट पर कब्जे के लिए चलीं गोलियां, चार घायल

Sat, 07 Dec 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 07 Dec 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
Plot, bullets, four injured
तरनतारन में निर्माणाधीन कालोनी में प्लाट के कब्जे को लेकर दो गुटों में शनिवार को गोलियां चलीं। इस दौरान कालोनाइजर और उसके भाई समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार नई बन रही कालोनी में अलादीनपुर के किसान मेजर सिंह पुत्र किरपाल सिंह की साढे़ चार एकड़ जमीन है।

 इसमें से साढे़ 18 कनाल की रजिस्ट्री कालोनाइजर बिक्रम सिंह बंटी पुत्र गुरमुख सिंह निवासी नूरदी अड्डा तरनतारन ने करवाकर कालोनी में प्लाट काट दिए।
विज्ञापन


मेजर सिंह ने आरोप लगाया कि विरोधी गुट रजिस्ट्री से डेढ़ कनाल अधिक जगह पर कब्जा कर रहा था। इस संबंध में थाना देहाती तरनतारन में लिखित शिकायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार कब्जे वाली जगह पर लड़ाई हो गई और गोलियां चलीं। इस कारण कालोनाइजर बिक्रम सिंह, उसका भाई सिमरनजीत सिंह, गुरभेज सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और कालोनी के नजदीकी दुकानदार जसवंत सिंह पुत्र मिल्खा सिंह घायल हो गए।


आरोपियों को सिविल अस्पताल तरनतारन लाया गया। वहां बिक्रम की हालत गंभीर है।

एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल कहा कि दोनों ग्रुपों के बयान कलमबंद करके मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल कालोनाइजर बिक्रम सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed