फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   PhD student's body found under suspicious circumstances

पीएचडी छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Thu, 02 Jun 2022 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
PhD student's body found under suspicious circumstances
अमृतसर के श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध अवस्था में मरे शुभम की फाइल फोटो - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज के पीएचडी छात्र का वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में होस्टल के कमरे से शव बरामद किया गया। फिलहाल वल्ला थाने की पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जम्मू निवासी 28 वर्षीय शुभम चौधरी श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज में माइक्रो बायोलॉजी में पीएचडी कर रहा था। वीरवार को जब वह अपनी क्लास में नहीं पहुंचा, तो उसके सहपाठियों ने उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख कर वार्डन से कहा। दरवाजे को जब तोड़ा गया तो पाया कि शुभम कुर्सी पर बैठा है। आवाज देने पर जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुभम चौधरी के रिश्तेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कालेज की ओर से फोन आया कि आप अमृतसर आ जाओ, तुम्हारा बच्चा गंभीर है। रास्ते में हमने कॉलेज प्रबंधन को कई बार फोन किया, मगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जब वे अमृतसर पहुंचे तो शुभम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शुभम का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और उसके परिजन शुभम का शव लेकर जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed