{"_id":"654a3f9d5e9f750a5e0ece9e","slug":"one-arrested-in-case-of-attack-on-kirtan-hazuri-ragi-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-2955-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कीर्तन हजूरी रागी पर हमले के मामले एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कीर्तन हजूरी रागी पर हमले के मामले एक गिरफ्तार
Tue, 07 Nov 2023 07:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 07 Nov 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी महादीप सिंह पर तीन दिन पहले जैंतिपुरा के पास हुए हमले के मामले में कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। हजूरी रागी पर यह हमला दो दिन पहले उस समय किया जब वे दो साथियों के कार में बटाला के गांव दालम कीर्तन करने जा रहे थे।
जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने इसमें जैंतिपुर के बिक्रमजीत सिंह और अमरीक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रताप एवेन्यू निवासी 34 वर्षीय हजूरी रागी महादीप सिंह के बयान पर यह कार्रवाई की गई है।
शिकायतकर्ता महादीप सिंह ने बताया कि चार नवंबर को देर शाम कार में कोट खालसा की इंद्रा कालोनी निवासी हरविंदर सिंह और घरिंडा के गांव मुहावा के आशविंदर सिंह के साथ गुरदासपुर गांव दालम में बाबा श्री चंद जी के दीवान हाल में कीर्तन के लिए जा रहे थे। पहले आरोपियों ने रास्ते में टोल प्लाजा पर उनके साथ गाली गलौज की। इसके बाद जैंतिपुर गांव के पास जाकर कुछ अन्य साथियों के साथ उन पर हमला कर कर कार के शीशे तोड़ दिए। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि एक हमलावर को काबू कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।