फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   old man's body found in Batala

हंसली नाले में मिला लापता बुजुर्ग का शव

Wed, 26 Aug 2020 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
old man's body found in Batala
जीटी रोड के पास से गुजरते हंसली नाले में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला। अधिक समय तक शव पानी में रहने के कारण बुरी तरह से गल चुका था। पुलिस ने शव की घर वालों से पहचान करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बुजुर्ग दो दिन से लापता थे। इसकी सूचना मंगलवार को बुजुर्ग के परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। मृतक की पहचान देवराज सानन (70) निवासी बेडियां मोहल्ला बटाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

देवराज सानन के बेटे पुनीत सानन ने निवासी बेड़िया मोहल्ला ने बताया कि सोमवार शाम को उनके पिता घर से यह कहकर गए थे कि वह गुरुद्वारा कंध साहिब में माथा टेकने जा रहे हैं। वह 8 बजे तक घर नहीं आए। उन्होंने हर जगह ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाना सिटी में पिता के लापता होने संबंधी शिकायत दी। मंगलवार को भी वह सारा दिन इधर-उधर ढूंढते रहे। बुधवार सुबह उन्हें पुलिस ने बताया कि हंसली नाले से एक शव बरामद हुआ है। पहचान के लिए वह उसी समय मौके पर पहुंचे। शव की हालत काफी खराब थी। जेब से निकले रुमाल से उन्होंने शव को पहचाना।
विज्ञापन

वहीं, मृतक के भतीजे दिनेश सानन ने बताया कि उनके चाचा देवराज सानन गांधी चौक में बर्तनों की दुकान करते थे। कुछ सालों से उनकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। उनकी अमृतसर से दवा चल रही थी। थाना सिविल लाइन के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि डेड बॉडी पूरी तरह से गल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed