फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   old couple snatched by thiefs

बुजुर्ग दंपति को बंधक बना लाखों की लूट

Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
old couple snatched by thiefs
तरनतारन। तरनतारन के कस्बा झब्बाल के तहत आते गांव पधरी कलां में बुधवार को रात 4 लुटेरे बुजुर्ग दंपति को बंदी बनाकर लाखों का कैश, सोना, कार और 315 बोर की राइफल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पधरी कलां के रहने वाले बलवंत सिंह (80) अपनी पत्नी गुरशरणजीत कौर के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच रात 12 बजे के करीब 4 युवक मेन गेट का ताला तोड़ कर घर के भीतर दाखिल हो गए। आवाज सुनकर कर वह जाग गए। इतने में युवक उनके कमरे में आ धमके और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को कमरे में बंद करके बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी लेकर 17 तोले सोने के जेवर, 315 बोर राइफल, 23 कारतूस, 2 लाख 25 हजार नकदी लूट ले गए। जाते समय आरोपी उनकी स्विफ्ट कार भी ले गए। थाना झब्बाल के एएसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed