{"_id":"6a240f2aae0796447008a949","slug":"nri-murdered-in-punjab-at-amritsar-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एनआरआई की हत्या: प्रॉपर्टी के लालच में भाई ने उतारा मौत के घाट, हत्या कर नदी में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एनआरआई की हत्या: प्रॉपर्टी के लालच में भाई ने उतारा मौत के घाट, हत्या कर नदी में फेंका शव
Sat, 06 Jun 2026 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:49 PM IST
सार
अमृतसर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाई ने अपने एनआरआई भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया से अमृतसर आए एनआरआई सुनील शर्मा की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया है। अमृतसर देहाती पुलिस ने करीब 15 दिन की जांच के बाद सुनील शर्मा की हत्या के आरोप में उनके सगे भाई सतीश शर्मा उर्फ सन्नी, उसकी पत्नी, बेटे और एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है।
घर की मरम्मत के लिए पहुंचे थे अमृतसर
पुलिस जांच में सामने आया है कि संपत्ति पर कब्जा करने के लिए सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि सुनील शर्मा ऑस्ट्रेलिया के नागरिक थे और अपने अमृतसर स्थित पैतृक घर की मरम्मत और रंगाई-पुताई के लिए पंजाब आए थे। 22 मई के बाद उनसे संपर्क नहीं हो रहा था। उनके दोस्त गौरव कंधारी और अन्य परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सतीश शर्मा उर्फ सन्नी निवासी बिल्यू सिटी, उसकी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटे सुनीश शर्मा और प्रॉपर्टी डीलर लछमन सिंह उर्फ बल्ल निवासी आरबी एस्टेट को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रॉपर्टी डीलर मनजिंदर सिंह निवासी महिमूदपुर और जज्जबीर सिंह उर्फ बाबा निवासी भगूपुर अभी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि सतीश शर्मा ने अपने भाई सुनील शर्मा की अमृतसर स्थित कोठी और मोहाली सहित परिवार की अन्य संपत्तियों पर कब्जा करने की नीयत से प्रॉपर्टी डीलर मनजिंदर सिंह, जज्जबीर सिंह और लछमन सिंह के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोपियों ने पहले संपत्ति से जुड़े दस्तावेज तैयार करवाए और बाद में सुनील शर्मा को कोठी बेचने के बहाने अमृतसर बुलाया।

एसएसपी ने बताया कि घटना वाले दिन तीनों प्रॉपर्टी डीलर सुनील शर्मा की कोठी पहुंचे। वहां खाने में नींद की गोलियों का पाउडर मिलाया गया। जब सुनील शर्मा बेहोश हो गए तो दोपहर बाद सतीश शर्मा अपने बेटे सुनीश शर्मा के साथ वहां पहुंचा। बहसबाजी के दौरान सतीश शर्मा ने बेसबॉल बैट से हमला कर सुनील शर्मा की हत्या कर दी।
जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद अनुष्का शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंची। आरोपियों ने शव को गद्दे में लपेटकर सुनील शर्मा की कार में रखा। बाद में सतीश शर्मा, उसका बेटा सुनील शर्मा और अन्य सहयोगियों ने शव को हरिके क्षेत्र में नदी में फेंक दिया। इसके बाद सुनील शर्मा की कार को श्री दरबार साहिब के निकट पार्किंग में खड़ा कर दिया गया ताकि जांच को गुमराह किया जा सके। वारदात के बाद आरोपी सतीश शर्मा, अनुष्का शर्मा और सुनील शर्मा अमृतसर छोड़कर दिल्ली और जालंधर में छिपकर रहने लगे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश का रिमांड पर लिया गया है।
एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि मामले में नामजद प्रॉपर्टी डीलर मनजिंदर सिंह और जज्जबीर सिंह उर्फ बाबा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। हरिके क्षेत्र में एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद से शव की तलाश भी जारी है।
बेटी ने वीडियो जारी कर लगाई थी गुहार
गौर हो कि सुनील शर्मा की बेटी सुरभि शर्मा ने पिता के लापता होने के बाद वीडियो जारी कर पंजाब सरकार और पुलिस से उन्हें तलाशने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता ऑस्ट्रेलिया में शिक्षक थे और घर की देखरेख के लिए पंजाब आए थे। सुरभि ने अपने चाचा सतीश शर्मा पर भी संदेह जताया था और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।