{"_id":"6a40a4ad80236b843206b713","slug":"new-advisory-from-amritsar-airport-for-passangres-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट की एडवाइजरी: इस दिन यात्री लेकर चलें अतिरिक्त समय, नहीं तो हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एयरपोर्ट की एडवाइजरी: इस दिन यात्री लेकर चलें अतिरिक्त समय, नहीं तो हो सकती है परेशानी
Sun, 28 Jun 2026 10:06 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:06 AM IST
सार
यात्रियों से यह भी कहा गया है कि वे चेक-इन, सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के लिए निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 2 जुलाई को बाबा जवंद सिंह जी की बरसी के मद्देनजर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट परिसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक समागम में करीब सात लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
भारी ट्रैफिक की आशंका
इसे देखते हुए एयरपोर्ट तक आने वाले मार्गों पर भारी यातायात रहने की आशंका है। एडवाइजरी के अनुसार, यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करनी पड़ेगी और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलना पड़ेगा। इससे ट्रैफिक के चलते किसी भी यात्री की फ्लाइट न छूटे।
यात्रियों से यह भी कहा गया है कि वे चेक-इन, सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के लिए निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें। एयरपोर्ट प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से ट्रैफिक पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात और हवाई सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रखा जा सके।