फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Aujla protest in Amritsar

पंचायती चुनाव : बीडीपीओ दफ्तर में सीट पर नहीं मिले सेक्रेटरी, सांसद औजला ने दिया धरना

Mon, 30 Sep 2024 10:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
MP Aujla protest in Amritsar
आरोप - सरकार के दबाव में काम कर रहे अधिकारी, कई गांवों के सरपंचों के ही वोट काटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। 15 अक्तूबर को होने वाले पंचायती चुनाव के मद्देनजर सोमवार को सांसद गुरजीत सिंह औजला औचक निरीक्षण के लिए ब्लॉक वेरका के रानी का बाग बीडीपीओ दफ्तर पहुंचे। दोपहर 12.45 बजे सीट पर सेक्रेटरी न मिलने पर उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर वहीं पर धरना देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव सिर पर है और अधिकारी सीटों से गायब हैं। सांसद औजला ने कहा कि सुबह से लोग उनके दफ्तर में आकर शिकायत कर रहे हैं कि सेक्रेटरी सीट पर नहीं है। वोटर सूची में कई तरह का खामियां हैं। कई लोगों की वोट काटी जा चुकी है, लेकिन यह सारी समस्याओं के हल के लिए जब लोग बीडीपीओ दफ्तर पहुंचते हैं तो अधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाॅकों की शिकायतें एक जैसी ही हैं।
औजला ने आरोप लगाया कि सरकार कह रही है कि यह निष्पक्ष चुनाव है और बिना किसी भेदभाव के चुनाव होंगे, लेकिन अमृतसर की ही बात की जाए तो यहां 50000 के करीब वोट काट दी गई है। कई गांवों में मौजूदा सरपंच की ही वोट नहीं रही।
विज्ञापन

आज करेंगे अटारी, चौगांवा, अजनाला और मजीठा में दौरा
सांसद औजला ने कहा कि वह मंगलवार को पंचायती चुनावों में उम्मीदवारों को नामजदगी पत्र दाखिल करने में आ रही मुश्किलों के हल के लिए सुबह 11 बजे अटारी, दोपहर 12.30 बजे चोगावां, दोपहर 2 बजे अजनाला और दोपहर 3.30 बजे मजीठा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed