फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mother of a six-month-old child dies

छह माह के बच्चे की मां ने घर में लगाया फंदा

Tue, 21 Jul 2020 05:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Mother of a six-month-old child dies
तरनतारन के गांव प्रिंगड़ी में छह माह के बच्चे की मां अमनप्रीत कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना हरिके पत्तन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव प्रिंगड़ी निवासी गुरमेज सिंह के बेटे परविंदर सिंह के साथ डेढ़ वर्ष पहले जस्सा सिंह ने अपनी बेटी अमनप्रीत कौर का विवाह किया था। अमनप्रीत कौर के घर छह माह पहले लड़के ने जन्म लिया। कुछ दिन से अमनप्रीत कौर मानसिक तौर पर परेशान थी। उससे मिलने के लिए मां गुरप्रीत कौर गांव प्रिंगड़ी आई थी। मंगलवार की सुबह 11 बजे आंगन में अपनी मां गुरप्रीत कौर के साथ बातें करती हुई अमनप्रीत कौर बच्चे को चारपाई पर सुलाकर कमरे में चली गई। गुरप्रीत कौर ने बताया कि काफी देर तक जब अमनप्रीत कौर वापस नहीं आई तो वह कमरे में गई। वहां उसका शव पंखे से लटक रहा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह सरां ने बताया कि गुरप्रीत कौर के बयान पर धारा 174 तहत कार्रवाई करते जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed