फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mobile and 10 thousand rupees looted from a youth

Amritsar News: आईटीबीपी की भर्ती देखने आए युवक से लूटा मोबाइल व 10 हजार रुपये

Mon, 30 Sep 2024 10:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Mobile and 10 thousand rupees looted from a youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। आईटीबीपी की भर्ती देखने पहुंचे एक युवक से दो बाइक पर सवार सात युवकों ने दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। अंकुश शर्मा अपने दो दोस्तों के साथ पठानकोट से अमृतसर आईटीबीपी की भर्ती रैली देखने पहुंचा था। इसके उसके साथ लुटरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पठानकोट के नारंगपुर निवासी अंकुश ने सुल्तानविंड थाना पुलिस को बताया कि वह आईटीबीपी में सिपाही की भर्ती देखने पहुंचा था। गोल्डन गेट के पास बस से उतरने के बाद वह पैदल ही चलने लगे। दोनों दोस्त होटल में कमरे का पता करने चले गए और वह कुछ दूरी पर बाहर ही इंतजार करने लगा। इस दौरान दो बाइक पर सवार सात युवक उसके पास पहुंचे। उसके साथ पहले मारपीट फिर उससे दस हजार रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed