फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Medical store owner arrested charges obscene act Amritsar

अमृतसर में अश्लील हरकत करने के आरोप में मेडिकल स्टोर का मालिक गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2020 07:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Medical store owner arrested charges obscene act Amritsar
अमृतसर (देहाती) के अंतर्गत आते थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पति के साथ दवा लेने के लिए जंडियाला गुरु के शेख फतेह गेट पर स्थित मेडिकल स्टोर पर गई थीं। मेडिकल स्टोर का मालिक जसवीर सिंह चेकअप करने की बात कहकर उसे अपने कैबिन में ले गया। वहां आरोपी ने उससे कहा कि वह दवा लेने अकेली आया करे, पति को साथ न लाया करे। इसी बीच आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। उसने शोर मचाया तो उनके पति कैबिन के अंदर आ गए। इसके बाद आरोपी उनके पति को धक्का देकर फरार हो गया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed