फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Marathon taken out in memory of martyr police personnel

शहीद पुलिस कर्मियों की याद में निकाली मैराथन

Sun, 24 Oct 2021 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Marathon taken out in memory of martyr police personnel
अमृतसर। शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने रविवार सुबह पुलिस लाइन में मैराथन का आयोजन करवाया। स्कूली बच्चों, पुलिस कर्मियों और उनके पारिवारिक सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व मैराथन में हिस्सा लेने वाले पुलिस कर्मियों ने भारत माता की जय के जयघोष लगाए। मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर मॉल रोड, सेशन चौक, नावल्टी चौक, कंपनी बाग, घड़ी वाली कोठी और लारेंस रोड से होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एसीपी (एच.) गुरिंदरबीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस विभाग की ओर से शहीद मुलाजिमों की याद में कमिश्नरेट में पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत वीरवार को की गई थी। एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस जनता के सहयोग के बगैर कोई काम नहीं कर सकती। एसीपी ने सुबह मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। मैराथन में इंस्पेक्टर राजविंदर कौर, इंस्पेक्टर अनूप कुमार, राजीव पाल के अलावा पुलिस अफसर और मुलाजिम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed