फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   make joint investigation comittee, amritsar verka said, verka demands, amritsar

वेरका ने की ज्वाइंट इंवेस्टीगेशन टीम बनाने की मांग

Thu, 25 Aug 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 25 Aug 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
make joint investigation comittee, amritsar verka said, verka demands, amritsar
वेरका - फोटो : file photo
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के सीनियर विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को छोटी और अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह को बड़ी मछली बताया है। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर पंजाब में टिकट के नाम पर आम आदमी पार्टी की ओर से पैसे लेने वाले प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करने और और संयुक्त टीम बनाकर जांच करने की मांग की है। 
विज्ञापन


डॉक्टर वेरका ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के स्टिंग आपरेशन की बात पूरे पंजाब की सुर्खियां बनी हुई है। सच यह है कि छोटेपुर को सिर्फ टारगेट बनाया गया जबकि इस प्रकरण में मुख्य आरोपी अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह हैं। वह छोटेपुर को छोटे से केस में टारगेट बनाकर कई करोड़ रुपये और बड़े भ्रष्टाचार के केसों को दबाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टर वेरका ने कहा कि आप पार्टी पर समय-समय पर उनके ही लोगों ने आरोप लगाए कि उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई। अब छोटेपुर के स्टिंग आपरेशन से यह साफ हो गया कि दाल में बहुत कुछ काला है। इलेक्शन कमीशन को इसपर नजर रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर वेरका ने कहा कि उन्होंने पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने ज्वाइंट इंवेस्टीगेशन टीम बनाने की सलाह भी दी। डॉक्टर वेरका ने कहा कि आप पार्टी पंजाब की सियासत में जहां लोगों को इमोशनल ब्लैकमेल कर रही है वहीं यहां के सिस्टम को भी गंदा कर रही है। डॉक्टर वेरका ने पंजाब के लोगों को आप पार्टी से सचेत रहने और इनकी गतिविधियों पर ध्यान रखने की अपील की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed