फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Lopoke police registered a case against gangster Lakhbir Singh Landa

लोपोके पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा पर किया केस दर्ज

Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lopoke police registered a case against gangster Lakhbir Singh Landa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। लोपोके पुलिस ने पाकिस्तान से हेरोइन, असलहा व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करवाने के आरोपों में कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्पेशल सेल की पुलिस महिला अधिकारी के बयान पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। इससे पहले सिविल लाइन पुलिस ने लंडा समेत उसके दस अन्य साथियों पर सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की बोलेरो कार में आईईडी लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
एसआई कमलप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस टीम के साथ अड्डा बच्चीविंड पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा, जो भगोड़ा है और इस वक्त विदेश में रहकर आतंकी गतिविधियां चला रहा है। मुखबिर ने यह भी सूचना दी कि इसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और वह उनकी मदद से हेरोइन, असलहा व अन्य नशीले पदार्थ मंगवाकर भारत में रह रहे अपने साथियों की मदद से वह हेरोइन व असलहा पंजाब और बाहरी राज्यों में सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि मूल रूप से तरनतारन जिले के हरिके निवासी लखबीर सिंह लंडा करीब छह साल पहले भारत से फरार होकर कनाडा भाग गया था। वहीं से वह अपना नेटवर्क चलाते हुए हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और असलहा मंगवाकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। इसके अलावा वह भारत में बैठे अपने साथियों की मदद से पंजाब में कारोबारियों से रंगदारी की वसूली किए जाने की घटनाओं को भी अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed