फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Lakhs of devotees bow their heads on the Prakash parv of Shri Guru Ramdas ji

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 11 Oct 2022 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees bow their heads on the Prakash parv of Shri Guru Ramdas ji
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के मौके पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए लगी ? - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विभिन्न सभा-सोसाइटियों व संगत के सहयोग से श्री हरिमंदर साहिब में चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के दीवान हॉल में सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग डाले गए। जिसके बाद पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी और कविशर जत्थों ने संगत को गुरु के साथ जोड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और श्रद्धा का इजहार किया। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी समेत कई हस्तियां भी शामिल हुई और गुरुघर के प्रति सम्मान प्रकट किया। गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब, श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब पर सुंदर जलौ सजाए गए। जो संगत में आकर्षण का केंद्र बना रहे। अमृतसर शहर के संस्थापक गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न प्रतिनिधियों श्रद्धा भाव प्रकट किए। इस दौरान शहर के अलग अलग स्थानों पर गुरु लंगर भी आयोजित किए गए थे। देर रात्रि तक आतिशबाजी भी हरिमंदिर साहिब परिसर में की गई। सारा परिसर व आसपास की इमारतें रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा।
विज्ञापन

भाई पिंदरपाल ने की मंजी साहिब हाल में कथा
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री मांजी साहिब दीवान हॉल में सिख पंथ के प्रमुख कथाकार भाई पिंदरपाल सिंह ने श्री गुरु रामदास जी के जीवन और विचारधारा के बारे में संगत को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन मानवता के लिए प्रकाश की किरण है और उनकी शिक्षाओं पर चलकर जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने भी चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की संगत को बधाई दी। चौथे पातशाह के प्रकाश पर्व के अवसर पर कवि दरबार में पंथक कवियों ने गुरु साहिब के जीवन पर कविताएं भी प्रस्तुत कीं। शिरोमणि कमेटी द्वारा पिछले कुछ दिनों से प्रकाश पर्व के लिए आयोजित धार्मिक प्रतियोगिताओं के दौरान मंगलवार को शिरोमणि कमेटी द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मंजी साहिब दीवान हाल में राग दरबार का भी किया गया आयोजन
सोमवार की देर रात गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में हर वर्ष की तरह इस साल भी विशाल राग दरबार और कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रागी जत्थों ने श्री गुरु रामदास जी की पवित्र गुरबाणी से राग आधारित कीर्तन संगत को श्रवण करवाया। प्रकाश पर्व पर अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी गुरमति कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमृतसर के राजासांसी स्थित एयर पोर्ट का नाम भी श्री गुरु राम दास जी के नाम पर रखा गया है। एयरपोर्ट पर विभिन्न रागी व ढाडी जत्थों ने गुरु साहिब की गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed