फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jawan's funeral held with state honours

Amritsar News: जम्मू-कश्मीर में बलिदान जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Wed, 31 Jul 2024 10:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Jawan's funeral held with state honours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान हरवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके घर लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरवंत सिंह कस्बा अजनाला के रहने वाले थे। जम्मू-कश्मीर के सांभा सेक्टर में तैनात अजनाला के गांव हरकलां निवासी सैन्य जवान हरवंत सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया। वहीं पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार के मौके पर पूरे गांव की आंखें नम हो गई। वहीं हरवंत सिंह की मौत के बाद उनके परिवार का रो रोकर बुरा हाल था।

पिता और भाई भी फौज में रहे
शहीद जवान हरवंत सिंह की शादी चार साल पहले ही हुई थी। उनका एक साल का एक बेटा भी है। वहीं हरवंत सिंह को फौज ज्वाइन किए हुए 11 साल हुए थे। उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। हरवंत सिंह के पिता और भाई भी फौज में ही सेवा निभा रहे हैं। मौत से दो दिन पहले ही उसने भाई को फोन करके सावधान रहने के लिए कहा था। वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और हमेशा हरवंत सिंह उसे समझाते थे कि उसे अपना कर्तव्य बहुत सावधानी से करना है, क्योंकि कहीं से भी गोली आ सकती है, लेकिन क्या उसे पता था कि हरवंत सिंह को पहले जाना होगा। उसने कहा कि उसे बहुत गर्व है कि उसका भाई कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed