फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jathedar of Sri Akal Takht Sahib Giani Harpreet Singh ordered SGPC to make its own channel for spreading Gurbani

अमृतसर: श्री अकाल तख्त के जत्थेदार का आदेश... गुरुबाणी प्रसार के लिए अपना चैनल बनाए एसजीपीसी

Fri, 08 Apr 2022 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 04:01 PM IST
सार

एक निजी चैनल के अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सिख संगतों की तरफ से लगातार गुरुबाणी के प्रसार को उस चैनल पर रोकने की मांग की जा रही है। एसजीपीसी भी लगातार यह मांग कर रही है कि अन्य चैनलों को भी इसके प्रसार के लिए राइट्स दिए जाएं।

विज्ञापन
Jathedar of Sri Akal Takht Sahib Giani Harpreet Singh ordered SGPC to make its own channel for spreading Gurbani
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को गुरुबाणी प्रसार के लिए अपना चैनल बनाए जाने के आदेश दिए हैं। जत्थेदार का यह आदेश पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गुरुबाणी के प्रचार-प्रसार के लिए आए बयान के बाद आए हैं। 

विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुबाणी प्रसार को लेकर इतने ही चिंतित हैं, तो उन्हें केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री से चैनल के राइट्स दिलाएं, ताकि वे प्रसार चला सकें। एक निजी चैनल के अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सीएम मान ने कहा था कि अगर एसजीपीसी चाहे तो गुरुबाणी प्रसार के लिए किसी चैनल के लिए पैसा दे सकते हैं। जिसके बाद जत्थेदार का आज यह बयान सामने आया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के पास बहुत पैसा है और विदेशों से भी संगतों के फोन आने शुरू हो गए हैं। अगर उन्हें चैनल चलाने के लिए राइट्स मिलते हैं तो वे इस चैनल को चला सकते हैं। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि एक निजी चैनल के अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अब एसजीपीसी को भी यूट्यूब चैनल पर अपना लाइव प्रसारण करना चाहिए। जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता उतनी देर तक लाइव यूट्यूब पर चलाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि एक निजी चैनल के अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सिख संगतों की तरफ से लगातार गुरुबाणी के प्रसार को उस चैनल पर रोकने की मांग की जा रही है। एसजीपीसी भी लगातार यह मांग कर रही है कि अन्य चैनलों को भी इसके प्रसार के लिए राइट्स दिए जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा संगतें गुरुबाणी के साथ जुड़ सकें। इस दौरान ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का बयान आने पर कहीं न कहीं सियासत गर्माने लगी है। वहीं जत्थेदार की ओर से पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा गया कि भगवंत मान की ओर से जो पैसे देने की बात एसजीपीसी से कही गई है तो सिख कौम के पास बहुत पैसे हैं और सिख कौम चाहे तो वह अपना चैनल बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed