फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jathedar Giani Harpreet Singh released Nanakshahi calendar in Amritsar

अमृतसर में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जारी किया नानकशाही कैलेंडर

Sat, 13 Mar 2021 07:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Jathedar Giani Harpreet Singh released Nanakshahi calendar in Amritsar
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नानकशाही संवत 553 (वर्ष 2021-22) के नानकशाही कैलेंडर का विमोचन किया है। इसे नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित किया गया है। एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी की ओर से तैयार किए गए इस कैलेंडर में गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं।
विज्ञापन

कैलेंडर जारी करने के बाद जत्थेदार ने संगत से अपील की कि वह इस कैलेंडर के आधार पर गुरुपर्व व अन्य ऐतिहासिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि वह 14 मार्च से शुरू हो रहे नव वर्ष के दिन गुरु परंपराओं के अनुसार गुरुमति समागमों का आयोजन करें। इस अवसर पर एसजीपीसी के सीनियर अध्यक्ष सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, महासचिव भगवंत सिंह स्यालका, मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, एसजीपीसी सदस्य भाई रजिंदर सिंह मेहता, हरजाप सिंह सुल्तानविंड, जगसीर सिंह समेत एसजीपीसी के कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कैलेंडर को लेकर सिख संस्थाओं में विरोधाभास है
मूल नानकशाही कैलेंडर वर्ष 2003 में तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती ने तख्त श्री दमदमा साहिब से जारी किया था। इसे कनाडा वासी पाल सिंह पुरेवाल ने कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया था। कैलेंडर लागू करने से पहले पुरेवाल ने कई वर्षों तक एसजीपीसी के तत्कालीन अध्यक्ष जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा सहित जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के साथ-साथ सिख बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, आलोचकों के साथ कई बैठकों का आयोजन किया था। इस कैलेंडर को जारी करने के बाद इसमें तीन बार संशोधन किया जा चुका है। नानकशाही कैलेंडर को लेकर सिख संस्थाओं में विरोधाभास है। कई सिख संस्थाएं मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार गुरुपर्व व अन्य एतिहासिक दिवसों के आयोजन करती हैं। पीएसजीपीसी भी मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार ही गुरु पर्व के आयोजन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed