{"_id":"fd2401f8bba673fe911d54a357482feb","slug":"jaitley-farmers-gujarat-capt-amarinder-amritsar-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली ने गुजरात के किसानों के लिए जवाब क्यों नहीं दिया : कैप्टन अमरिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली ने गुजरात के किसानों के लिए जवाब क्यों नहीं दिया : कैप्टन अमरिंदर
अमृतसर।
Updated Tue, 01 Apr 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने विरोधी भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली पर गुजरात के किसानों से जुड़े सवाल के लिए जवाब न देने पर चुटकी ली है।
मंगलवार को अपनी दूसरी फेसबुक पोस्ट में कैप्टन अमरिंदर ने लिखा कि आमतौर पर हमारे नई दिल्ली में माननीय मेहमान मेरी सभी बातों और सवालों का जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने गुजरात के पंजाबी किसानों से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण सवाल को नजरअंदाज कर दिया। किसानों को उस राज्य से जबरदस्ती उजाड़ा जा रहा है जिसका वह पिछले 14 सालों से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उन्होंने टिप्पणी की कि वह समझ सकते हैं कि हमारे माननीय मेहमान के पास इस सवाल के लिए कोई जवाब नहीं है या फिर वह इस मुद्दे के महत्व को नहीं समझते। यह भी कारण हो सकता है कि वह अपने गुजरात के आका को तंग नहीं करना चाहते जिनके रहम पर वह राज्यसभा में पिछले दरवाजे से प्रवेश करते हैं। कैप्टन अमरिंदर ने यह भी कहा कि इनको अज्ञानता का फायदा देने में उनको कोई परेशानी नहीं है।