फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indian security agencies claim about Sarabjit Kaur gone to Nankana Sahib from Punjab

अब नहीं लाैटेगी सरबजीत: पाकिस्तान गई सिख महिला के बारे में बड़ा खुलासा, एजेंसियों को याद आया किरण बाला केस

Mon, 17 Nov 2025 08:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 08:16 AM IST
सार

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए सिख जत्थे में पंजाब के कपूरथला की महिला सरबजीत कौर भी शामिल थी। 13 नवंबर को वापसी के दौरान वह जत्थे के साथ भारत नहीं लौटी। इमीग्रेशन रिकॉर्ड में भी कई खामियां पाई गईं। बाद में सामने आया कि उसने पाकिस्तान में मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह कर लिया था। 

विज्ञापन
Indian security agencies claim about Sarabjit Kaur gone to Nankana Sahib from Punjab
सर्बजीत काैर - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब से ननकाना साहिब माथा टेकने गई सरबजीत कौर के वापस लौटने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी हैं। यह दावा भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने किया है। 
विज्ञापन


एजेंसियों के अनुसार सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन ने अपने निकाह को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए पति नासिर हुसैन के साथ पाकिस्तान के शेखुपुरा की अदालत में अर्जी दाखिल की है। इसके अलावा उसने वीजा अवधि बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता हासिल करने की भी याचिका लगाई है। कानूनी दस्तावेजों और जांची जा रही शपथ-पत्रीय जानकारी के आधार पर पाक अदालत में यह मामला अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बड़ी सुरक्षा चुनाैती

अधिकारियों का यह भी मानना है कि इस तरह के मामलों में कई बार सोशल मीडिया के संपर्क, धार्मिक यात्राओं का दुरुपयोग तथा सीमा-पार एजेंटों की सक्रियता देखी जाती है। यही वजह है कि ऐसे मामलों को अब बड़ी सुरक्षा चुनौती माना जा रहा है। 

जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति से उसने शादी की है वह सोशल मीडिया पर उसके साथ 10 वर्षों से संपर्क में थी। वहीं कपूरथला स्थित सरबजीत के घर में माहौल गमगीन है। अचानक सरबजीत के निकाह करने की खबर से हर कोई सदमे में है। वो अब भी उसके वापस लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक यात्राओं पर सवाल 

यह मामला न सिर्फ एक व्यक्तिगत कहानी है, बल्कि यह सीमा पार धार्मिक यात्राओं और सोशल संपर्कों के बढ़ते जोखिमों पर भी एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है। जो आने वाले समय में और भी मुसीबतें पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

होशियारपुर की किरण बाला भी ऐसे ही हुई थी लापता

इससे पहले भी कई भारतीय महिलाओं के पाकिस्तान पहुंचने और निकाह के बाद वहीं बस जाने के मामले सामने आ चुके हैं। होशियारपुर की किरण बाला उर्फ अमना बीबी का मामला आज भी पंजाब और सुरक्षा एजेंसियों के रिकॉर्ड में एक मिसाल के तौर पर दर्ज है। वह भी धार्मिक जत्थे के माध्यम से वर्ष 2018 में पाकिस्तान पहुंची थीं और निकाह के बाद कभी भारत नहीं लौटीं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सरबजीत कौर का मामला ठीक उसी पैटर्न पर आगे बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed