फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indian railway started Special train For Chhath pooja

ट्रेनों में नहीं है पैर रखने की जगह, छठ पूजा पर जाना चाहते हैं घर तो पढ़ लें राहत भरी खबर

Tue, 29 Oct 2019 05:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Indian railway started Special train For Chhath pooja
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अगर आप छठ पूजा पर घर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन पंजाब से बिहार के लिए चलाई है। फिरोजपुर और दरभंगा के बीच तीस और एक नवंबर को यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि स्पेशल ट्रेन नंबर-04654/04653 फिरोजपुर और दरभंगा के बीच चलाई जा रही है। 

विज्ञापन


ट्रेन तीस अक्तूबर को फिरोजपुर से दोपहर 12.40 बजे चलेगी, जो अगले दिन रात्रि 11.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी तरह दरभंगा से उक्त ट्रेन एक नवंबर को सुबह 04.30 बजे चलेगी, जो अगले दिन फिरोजपुर दोपहर 03.50 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन फिरोजपुर से चल कर मक्खू, लोहियां खास, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा के चलते यूपी-बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल

Indian railway started Special train For Chhath pooja
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

त्योहारी सीजन के मद्देनजर यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाली लगभग सभी गाड़ियां महीने भर के लिए फुल हो चुकी हैं। इनके एसी, टू टायर, थ्री टायर और स्लीपर क्लास की सारी सीटें बुक हैं।

इनमें कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही। क्योंकि कोटे के हिसाब से सभी गाड़ियों की वेटिंग भी फुल हो चुकी है। अब जिन लोगों को यूपी, बिहार एमपी समेत अन्य लंबे रूट की ट्रेन में सफर करना है, उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई है। 

ये है विकल्प 
यूपी, बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत अन्य स्थानों पर यात्रा करने के लिए मुसाफिर अपनी टिकट दिल्ली रेलवे स्टेशन से बुक करा सकते हैं। वहीं तत्काल में टिकट बुक कराई जा सकती है।

       ये ट्रेनें पूरी तरह से हैं फुल

ट्रेन नंबर    नाम कब तक पैक
15708 अमरपाली 29 नवंबर तक
14650 सरयू यमुना 04 दिसंबर
15656 कमाख्या 27 नवंबर
15652 लोहित 28 नवंबर
13006 हावड़ा 24 नवंबर
13050 हावड़ा 22 नवंबर 
12318 अकाल तख्त 22 नवंबर
12920 मालवा 27 नवंबर 
18238 छत्तीसगढ़ 15 नवंबर 
11078 झेलम 18 दिसंबर
12926 पश्चिम 27 नवंबर
12472 स्वराज 18 जनवरी
                                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed