{"_id":"66a90824dd2a3332940f8580","slug":"in-a-transaction-dispute-nihangs-entered-a-house-and-cut-a-person-with-swords-causing-his-death-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-100314-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लेनदेन विवाद में निहंगों ने घर में घुसकर \nएक व्यक्ति को तलवारों से काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लेनदेन विवाद में निहंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को तलवारों से काटा, मौत
Tue, 30 Jul 2024 09:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
-तरनतारन के पट्टी की वारदात, रुपयों को लेनदेन बताया जा रहा है कारण
-- -
तरनतारन। पट्टी में छह निहंगों ने मंगलवार को तलवारों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए बेटा और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विवाद का कारण रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है।
यह वारदात वार्ड 6 में हुई। मृतक की पहचान शम्मी पुरी के रूप में हुई है। वह किराने की दुकान चलाते थे। वहीं, घायलों में शम्मी पुरी का बेटा करण व भाई राजन शामिल हैं। परिवारवालों ने बताया कि दोपहर के समय इनोवा में सवार होकर आए छह निहंगों ने पहले शम्मी को ललकारा फिर उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घर में उस समय करण व राजन भी थे। वे बीच-बचाव को आए तो निहंगों ने तलवारें निकाल लीं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि यह हमला रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ है। निहंग बार-बार शम्मी से पैसे देने के लिए कह रहे थे। कई बार उन्होंने फोन पर धमकियों भी दी थीं। मंगलवार को निहंगों ने तलवारों से हमला कर दिया। इसमें शम्मी की मौत हो गई, जबकि करण व राजन घायल हो गए। हंगामा बढ़ता देख पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए। इसके बाद निहंग पड़ोसियों पर भी पत्थर बरसाते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिले ही एसएसपी अश्वनी कपूरी भी घटना स्थल पर पहुंचे।
कोट
कुछ व्यक्तियों का शम्मी पुरी के साथ पैसों का लेन-देन था। शम्मी पर 1.75 लाख रुपये का कर्ज था। इसी के चलते निहंग बाना पहने कुछ लोग आए और घटना को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
-जसपाल सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिटी
-संवाद