{"_id":"ed4ecaace578a5f24cacd893e3d0b65b","slug":"hmv-jalandhar-won-kho-kho-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएमवी जालंधर ने अंडर कॉलेज खो खो प्रतियोगिता जीती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएमवी जालंधर ने अंडर कॉलेज खो खो प्रतियोगिता जीती
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रही अंडर कॉलेज खो खो प्रतियोगिता (महिलाएं) का शनिवार को समापन हुआ।
प्रतियोगिता में ए और बी डिवीजन के लिए मुकाबले खेले गए। इसमें एचएमवी जालंधर ने ए डिवीजन और शहीद दर्शन सिंह फेरूमान कॉलेज रइया ने बी डिवीजन की ट्राफी जीती।
ए डिवीजन मुकाबले में केएमवी जालंधर दूसरे और एसआर गवर्नमेंट कॉलेज अमृतसर तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन ए डिवीजन लीग मुकाबलों में एचएमवी जालंधर ने केएमवी जालंधर को 13-10 और एसआर गवर्नमेंट कॉलेज अमृतसर ने हिंदू कन्या कॉलेज कपूरथला को 10-4 के अंतर से हराया कर मैच जीता।
समारोह में जीएनडीयू के डिप्टी डायरेक्टर खेल डॉ. एचएस रंधावा ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
इस मौके पर पीपीएस अधिकारी जीएस संधू, जीएनडीयू के खेल अधीक्षक पिशौरा सिंह धारीवाल और कोच लखबीर सिंह उपस्थित थे।