फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gurvinder murder case: Three accused, including his wife, sent to jail in judicial custody

गुरविंदर हत्याकांड: पत्नी समेत तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Mon, 08 Dec 2025 09:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Gurvinder murder case: Three accused, including his wife, sent to jail in judicial custody
फरीदकोट। गांव सुखणवाला में बीती 28-29 नवंबर को हुई गुरविंदर सिंह हत्याकांड में सोमवार को अदालत ने मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर, उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह और प्रेमी के दोस्त विश्वजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन रिकवरी के लिए 3 दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने यह आवेदन खारिज कर दिया। जांच में सामने आया कि हत्या की रात आरोपियों ने वारदात को लूट का रंग देने के लिए घर से सोने के गहने भी गायब किए थे। इसके अलावा, हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। वकील गुरजंगपाल सिंह बराड़ ने बताया कि अदालत ने मोबाइल रिकवरी के लिए रिमांड बढ़ाने का पुलिस आवेदन अस्वीकार कर दिया और तीनों को जेल भेज दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को निर्धारित की गई है। पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed