फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan opened police station in historic Gurudwara Sahib

पाक की नापाक हरकत, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को बनाया पुलिस थाना, दीवान हाल में बना दिया कैदखाना

Wed, 02 Sep 2020 02:00 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pakistan opened police station in historic Gurudwara Sahib
ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह सभा। - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने साहीवाल (मिंटगुमरी) के गाला मंडी में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह सभा की विशाल इमारत को पुलिस थाने में तब्दील कर दिया गया है। भू-माफिया ने सरकारी विभागों के साथ मिलकर इस गुरुद्वारा साहिबान की इमारत पर जबरन कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


साहीवाल के जिला प्रशासन ने दीवान हाल व उसके आसपास स्थित इमारतों में कैदियों को रखने की कोठरियों का निर्माण कर दिया है। जिस पवित्र अस्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप का प्रकाश किया जाता था, वहां पर थाने के मुख्य अधिकारी का दफ्तर बना दिया गया है। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के विशाल परिसर में पशुओं को बांधा जा रहा है। पशुओं का चारा रखने को एक कमरे का उपयोग किया जा रहा है। यह गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी के खास सेवक भाई लाल सिंह उर्फ भाई लालो जी से संबंधित है। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की इमारत दो मंजिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुद्वारा साहिबान का रिकॉर्ड साहीवाल की तहसील नोशहरां वीरकां के गांव ततलेआली की आबादी दिनपुर गद्दियां से  जुड़ा हुआ है। इस गुरुद्वारा साहिबान का निर्माण विभाजन से आठ साल पहले 1939 में किया गया था। भाई लाल सिंह ने अफ्रीका की सिख संगत से भेंट इकट्ठी कर इसे बनाया था।

Trending Videos

केंद्र, पंजाब सरकार और एसजीपीसी इस पर उठाए कदम  

Pakistan opened police station in historic Gurudwara Sahib

शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के मुखिया जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह ने पाकिस्तान पंजाब सरकार की इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान के भवनों का गलत उपयोग करना सिखों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना है। जत्थेदार बलबीर सिंह ने मांग की है कि केंद्र और पंजाब सरकार दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के साथ संपर्क स्थापित करे। 

एसजीपीसी पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माध्यम से ईटीपीबी के साथ संपर्क स्थापित कर गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करवाए। सिख विद्वान व बाबा बुड्ढा दल के सचिव बाबा दिलजीत सिंह ने बताया कि भाई लालो जी की इकलौती सुपुत्री बीबी रज्जी की भी इस गांव के भाई भगतु के साथ शादी हुई थी। भाई लालो अंतिम समय इसी गांव में रहे थे।        

एक अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के भवन में बनाई कब्र 
पाकिस्तान पंजाब सरकार ने हाफिजाबाद के गुरुनानक पुरा मोहल्ले में छठे गुरु श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी से संबंधित गुरुद्वारा किला साहिब के दो मंजिल भवन के भीतर एक लालां वाली सरकार के नाम से कब्र बना दी है। यहां गुरु साहिब कश्मीर से लौटते हुए विराजे थे। गुरुद्वारा साहिब के गुंबद पर हरा रंग कर दिया गया है। बाबा दलजीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में 400 से अधिक गुरुद्वारा साहिबान के भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इन गुरुद्वारा साहिबान के भवनों को पशुओं को बांधने में उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed